फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अवैध पिस्तौल और दो कारतूस के साथ युवक काबू

Mon, 03 Nov 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी02-अवैध पिस्तौल और दो कारतूस के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। एवीटी स्टाफ ने झमोला गांव से महम की पीर कॉलोनी निवासी रोहित को काबू कर उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए हैं। जुलाना थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्ज एक्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एवीटी स्टाफ इंचार्ज कमल सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम को सूचना मिली कि एक युवक के पास अवैध पिस्तौल है। वह झमोला बस अड्डे पर किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। इस सूचना पर टीम तुरंत झमोला बस अड्डे पर पहुंची जहां पर एक युवक दिखाई दिया। जब पुलिस ने युवक से उसका नाम पूछा तो उसने रोहित बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर की अवैध पिस्तौल बरामद हुई। जब उसको चैक किया तो उसमें दो कारतूस लोड मिले। जांच अधिकारी लखविंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ आर्म्ज एक्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें