सफीदों। सीआईए स्टाफ ने मुआना से बिंदराला जाने वाली सड़क पर कच्ची ड्रेन के पास से एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुआना निवासी सुनील के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
सीआईए प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि टीम शनिवार को गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार लेकर खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे काबू कर तलाशी ली तो पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए। आरोपी हथियार का लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा सका। थाना प्रभारी सतीश कुमार के अनुसार आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।