फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कुरड़ में अवैध पिस्तौल सहित युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। सीआईए ने गांव कुरड़ निवासी सुनील को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 315 बोर का पिस्तौल बरामद किया है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम शनिवार को गांव कुरड़ में गश्त और जांच कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह तेज कदमों से गांव की ओर जाने लगा। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर टीम ने उसे रोककर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सुनील निवासी कुरड़ के रूप में बताई। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल खोलकर जांच की गई तो वह खाली मिला। पुलिस ने आरोपी से हथियार रखने का लाइसेंस या परमिट मांगा, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें