फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खेत में चोरी के मामले में युवक गिरफ्तार

Fri, 30 May 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सदर थाना नरवाना क्षेत्र के दनौदा खुर्द में गजे सिंह के खेत से चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान हिसार जिला के उकलाना मंडी निवासी सुलतान के रूप में हुई है।
विज्ञापन


दनौदा खुर्द निवासी गजे सिंह ने जनवरी माह में पुलिस को बताया कि उसने अपने खेत में सिंचाई के लिए दस एचपी का सोलर पंप लगवा रखा था। 25 जनवरी की रात को किसी अज्ञात ने सोलर के कंट्रोलर को चोरी कर लिया। इसके अलावा पड़ोसी सुंडा की भी 10 एचपी और लीलू का सोलर कंट्रोलर भी नहीं मिला। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें