फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपका वर्तमान ही आपके जीवन का सबसे अनमोल समय : अशोक शर्मा

विज्ञापन
21जेएनडी11-वार्ड नंबर-5 में हुए कीर्तन में पहुंची महिला श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
उचाना। वार्ड नंबर-5 में भजन-कीर्तन में महाराजा अग्रसेन मंदिर पुजारी अशोक शर्मा ने कहा कि आपका वर्तमान ही आपके जीवन का सबसे अनमोल समय है। अपने लक्ष्य के प्रति सदैव सजग रहो। समय प्रतिकूल हो तब भी कर्म करना बंद मत करो। किसी भी कार्य को कल के लिए टालना असफल जीवन की आधारशिला है।
विज्ञापन

दुनिया के महान व्यक्ति केवल इसीलिए सफल हो पाए क्योंकि वो प्रत्येक क्षण अपने उद्देश्य में संलग्न रहे। कर्म करने पर तो हार या जीत कुछ भी मिल सकती है पर कर्म न करने पर केवल हार ही मिलती है। पुजारी ने कहा कि पुरुषार्थी के पुरुषार्थ के आगे तो भाग्य भी विवश होकर फल देने के लिए बाध्य हो जाता है। प्रत्येक भव्य इमारत कभी सफेद पेपर पर मात्र एक कल्पना थी। अपनी संकल्प पूर्ति में सदैव संलग्न रहो एवं कभी भी समय को व्यर्थ मत गँवाओ। अपने प्रयत्न जारी रखो, सफलता बाहें फैलाकर आपके स्वागत करने के लिए खड़ी है। वर्तमान का सदुपयोग ही एक स्वर्णिम भविष्य को जन्म देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें