फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिक्षण संस्थान गई युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। शहर के एक सरकारी शिक्षण संस्थान में पढ़ने गई 20 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती के पिता ने दो युवकों पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी 31 अक्तूबर को सुबह गांव से शिक्षण संस्थान जाने के लिए निकली थी। दोपहर करीब दो बजे तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
इस दौरान पता चला कि सफीदों के रविदास मोहल्ला निवासी प्रदीप कुमार उर्फ छोटू उसे अपने साथ ले गया है। आरोप है कि युवराज सोलंकी ने भी उसका साथ दिया। युवती को संस्थान के पास से स्कूटी पर बैठाकर ले जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

परिजनों ने अपने स्तर पर युवती की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। प्रदीप के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया तो फोन बंद मिला। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें