फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आरोग्य मंदिर में युवाओं ने किया सूर्य नमस्कार योग

विज्ञापन
13जेएनडी16-बीबीपुर गांव में सूर्य नमस्कार करते युवा। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
जुलाना। बीबीपुर गांव के आरोग्य मंदिर में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। योग सहायक संगीत कुमार ढुल ने सूर्य नमस्कार की सही विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सूर्य नमस्कार योग का एक संपूर्ण अभ्यास है जिसमें शरीर के सभी अंग सक्रिय होते हैं। इससे न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे प्रतिदिन योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहे। वहीं, बराड़ खेड़ा गांव में युवाओं को योग के प्रति जागरूक करत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें