फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंघाना गांव में गुरु रविदास शोभायात्रा पर युवक ने फेंकी ईंट तो रोकी यात्रा, तनाव

विज्ञापन
शोभायात्रा पर ईंट मारने के बाद यात्रा रोककर बैठे लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
संत रविदास जयंती पर सिंघाना गांव में रविवार को निकाली जा रही शोभायात्रा पर गांव के ही एक युवक द्वारा ईंट फेंकने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे युवक की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। खबर लिखे जाने पर शोभायात्रा गांव के बीच में हुई रुकी हुई थी। पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिंघाना गांव में रविवार दोपहर तीन बजे गुरु रविदास की जयंती पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। जैसे ही शोभायात्रा गांव के बीच में पहुंची तो सोनू नामक युवक ने छत से शोभायात्रा पर ईंट फेंक दी। ईंट चलते ही यात्रा को वहीं पर रोक दिया गया। यात्रा में शामिल लोग वहीं पर बैठ गए। घटना की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर रोहताश सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस मामले में 5 सदस्यीय कमेटी गठित करने की बात कही।
दूसरी तरफ प्रधान जितेंद्र व अन्य लोगों ने सफीदों पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सोनू ने जातिसूचक गालियां देते हए अपने घर की छत से ईंटें फेंकी। इससे गांव का माहौल खराब हुआ है। उन्होंने पुलिस से मांग की कि आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं समाज के लोगों ने कहा कि जब तक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसकी गिरफ्तारी नहीं की जाती तब तक यात्रा को इसी प्रकार रोककर रखा जाएगा। समाचार लिखे जाने तक यात्रा गांव के बीच में रुकी हुई थी और माहौल तनावपूर्ण था। वहीं सफीदों थाना सदर प्रभारी छतरपाल सिंह ने कहा कि सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें