मांडो खेड़ी गांव में सरपंच पद के लिए मत डालने पहुंचीं महिलाएं।
- फोटो : Jind
डूमरखां खुर्द, घसो कलां व मांडो खेड़ी में सरपंच का उपचुनाव रविवार को किया गया। डूमरखा खुर्द में सरपंच को लेकर तीन उम्मीदवार तो घसो कलां में दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ जो शाम चार बजे तक चला। चार बजे मतदान केंद्र का गेट बंद कर दिया गया। मतदान केंद्र के अंदर जो मतदाता थे वही मतदान कर सके। दोनों गांवों में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइन होने के चलते सरपंच के चुनाव परिणाम काफी देरी से घोषित हुए।
डूमरखा खुर्द, घसो कलां में सरपंच चुनने को लेकर मतदाताओं में उत्साह पाया गया। सुबह ही मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंचे शुरू हो गए थे। घसो कलां गांव में लंबी-लंबी कतार देर दोपहर तक नजर आई। जो बुजुर्ग चलने में सक्षम नहीं थे, उनको परिजन बाइक के अलावा अन्य वाहनों में लेकर केंद्र पहुंचे।
पुलिस सुरक्षा रही कड़ी
डूमरखा खुर्द गांव में तो भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। यहां पर विस चुनाव में मतदान के दौरान जेजेपी उम्मीदवार के साथ हुई तकरार के चलते सरपंच के उपचुनाव में बड़ी संख्या में पुलिस बल नजर आया। डीएसपी नरवाना खुद यहां रुककर हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए थे। घसो कलां के राजकीय स्कूल में मतदान केंद्र पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। डूमरखा खुर्द में जरूर दो बूथ होने के चलते मतदाताओं को लंबी लाइनों में लग कर काफी देर तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। मतदाताओं ने बताया कि यहां पर बूथों की संख्या कम से कम 4 होती तो मतदान तेजी से होता, लेकिन यहां पर इस बार तो ही बूथ मतदान के लिए किए गए।
दस वोटों जीतकर मनीषा बनीं घसो कलां की सरपंच
उचाना। घसो कलां में सरपंच पद के उपचुनाव को लेकर दो उम्मीदवारों में काटे का मुकाबला रहा। यहां पर देर शाम तक वोटिंग हुई। 2632 मतदाताओं में से 2092 ने अपने मतो का प्रयोग किया। मनीषा को 1051 वोट मिले, तो कविता को 1041। मनीषा ने 10 मतों से कविता को हराकर सरपंच की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया।
घसो कलां मतदान केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार में मतदाता।- फोटो : Jind
डूमरखा खुर्द में मतदान केंद्र पर लगी महिलाओं की लाइन।- फोटो : Jind