फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बस की चपेट में आया युवक, इलाज के दौरान मौत

Wed, 08 Mar 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर से गुजर रहे रोहतक-दिल्ली रोड पर महेंद्रा शोरूम के पास एक युवक निजी बस की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल युवक को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया। वहां ईलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मंगलवार की दोपहर को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान करीब 26 वर्षीय जितेंद्र के रूप में हुई है। जितेंद्र मूल रूप से बिहार के वैशाली जिले का निवासी था। काफी समय से यहां महावीर पार्क में किराये पर रहता था। दिहाड़ी-मजदूरी करता था। पिछले वीरवार की रात करीब आठ बजे वह पैदल ही अपने कमरे की तरफ जा रहा था। जब महेंद्रा शोरूम के पास रोड क्रास करने लगा तो पीछे से आई एक प्राइवेट बस की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में उसे गंभीर चोट आई। उसे बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। पीजीआईएमएस में रात को ईलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर सेक्टर-6 थाने से पुलिस पीजीआईएमएस रोहतक पहुंची और परिजनों के बयान लिए। बयान के बाद मंगलवार को शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जिस बस से हादसा हुआ है, वह राम दलाल कंपनी की है। चालक की पहचान नहीं हो सकी है। नंबर के आधार पर पुलिस आरोपी चालक तक पहुंचने का प्रयास करेगी। सेक्टर-6 थाने से जांच अधिकारी बिजेंद्र सिंह का कहना है कि रात को सांखोल के पास हादसा हुआ था। एक युवक की मौत हुई है। अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें