ससुराल वालों से परेशान होकर पटियाला चौक निवासी 34 वर्षीय आशीष ने घर के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आशीष ने ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। पांच महीने से आशीष का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। जिसके चलते उसकी पत्नी अपने मायके खटकड़ गांव चली गई थी गई थी और महिला थाने में पति के खिलाफ शिकायत दी हुई थी। युवक द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी मिलने के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस को दी शिकायत में आशीष के पिता श्रीनिवास ने बताया कि बेटे के ससुराल वालों और बेटे के बीच पांच महीने से विवाद चल रहा था। आशीष की पत्नी रितु, सास केलो देवी, जगदीश ने मिलकर महिला थाने में आशीष के खिलाफ शिकायत दी थी। इसे लेकर बेटे को कई बार महिला थाने बुलाया गया। बुधवार को फिर से बेटे को थाने में बुलाया गया था। इससे परेशान होकर बेटे ने फंदा लगाकर जान दे दी। हेड कांस्टेबल सतीश ने बताया कि आशीष के पिता की शिकायत पर आशीष के ससुराल के तीन लोगों के खिलाफ प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।