फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अवैध शराब के साथ युवक को पकड़ा

Thu, 07 Dec 2023 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सीआईए ने गांगोली गांव से एक व्यक्ति को काबू कर शराब की 180 अवैध बोतल पकड़ी हैं। आरोपी की पहचान गांव के ही राजेश के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सीआईए इंचार्ज एएसआई कमल सिंह ने बताया कि उनकी टीम अपराधों की रोकथाम के लिए गांगोली गांव की तरफ गई हुई थी। इस दौरान उनको सूचना मिली कि गांव का ही एक युवक अवैध शराब ब्रिकी का काम करता है। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने नाकाबंदी की। जिसके बाद कार में एक युवक आता दिखाई दिया। जिसकी गाड़ी को रुकवाकर जांच की तो उसकी गाड़ी में शराब बरामद हुई। जिसकी गिनती करने पर शराब की 180 बोतल हुई। पकड़े गए युवक की पहचान गांगोली निवासी राजेश के रूप में हुई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें