फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहा युवक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दिल्ली से दो महीने पहले चुराई बाइक को जींद में बेचने की फिराक में घूम रहे आरोपी पानीपत जिले के मालपुरा निवासी देवेंद्र उर्फ बिंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

रोहतक रोड चौकी के एएसआई ओमप्रकाश को सूचना मिली थी कि पानीपत के मालपुरा निवासी देवेंद्र चोरी की बाइक को बेचने की फिराक में जींद के रोहतक रोड पर आया हुआ है। इस पर पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपी को चोरी की बाइक के साथ दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में देवेंद्र उर्फ बिंद्र ने बताया कि यह चोरी की बाइक उसके दोस्त जींद के दुर्गा कॉलोनी निवासी प्रशांत ने उसको दिल्ली से चोरी कर बेचने के लिए दी थी। शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसके साथी प्रशांत को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें