फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: युवक को पीटा, सोने की चेन व अंगूठी छीनी

Thu, 09 Nov 2023 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नई सब्जी मंडी के नजदीक युवक के साथ मारपीट कर सोने की चेन व अंगूठी छीनने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में अपराही मोहल्ला निवासी विक्रम ने बताया कि वह पांच नवंबर की रात को लगभग आठ बजे अपने काम से घर जा रहा था। जब वह सब्जी मंडी के नजदीक पहुंचा तो वहां पर एक बाइक पर सवार होकर कुछ युवक आए जिन्होंने उसकी बाइक को टक्कर मारकर उसको गिरा दिया। इस दौरान वहां पर और भी कई लड़के आ गए। जिन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसकी सोने की चेन व अंगूठी को छीन ले गए। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट कर अंगूठी व चेन छीनने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें