फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
16जेएनडी08-पुलिस गिरफ्त में अवैध पिस्तौल के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। सीआईए ने उचाना क्षेत्र में एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उचाना कलां निवासी आकाश के तौर पर हुई है। उचाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

15 जनवरी शाम को सीआईए की टीम उचाना क्षेत्र में नरवाना बाईपास पर गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि उचाना कलां निवासी आकाश अपने पास अवैध हथियार लिए हुए है और वह कैरखेड़ी में श्मशान घाट के पास खड़ा है।
सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और वहां पर बताए हुए अनुसार एक युवक दिखाई दिया। उसके शक के आधार पर काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम आकाश बताया। तलाशी ली तो उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध पिस्तौल बरामद हुआ। उसको चेक किया तो उसमें कारतूस लोड मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें