फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हाइड्रोजन ट्रेन में पहले दिन कर सकेंगे मुफ्त यात्रा, टिकट घर से मिलेंगे पास

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन के दिन यात्रियों को मुफ्त यात्रा का अवसर मिलेगा। उद्घाटन समारोह के दौरान ट्रेन में सफर करने के इच्छुक लोगों के लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है।
विज्ञापन

यात्रियों को रेलवे स्टेशन के टिकट घर से पास जारी किए जाएंगे। पास प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। सुरक्षा कारणों से बिना पास किसी भी यात्री को ट्रेन में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पास सीमित संख्या में जारी किए जाएंगे।
हाइड्रोजन ट्रेन आधुनिक तकनीक से लैस है और इसकी कुल यात्री क्षमता लगभग 2,600 है। ट्रेन में आठ यात्री कोच लगाए गए हैं जिनमें 512 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। प्रत्येक कोच में 32 सीट हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में यात्री खड़े होकर भी यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन

ट्रेन के आगे और पीछे दोनों तरफ इंजन लगाए गए हैं, जिससे दिशा बदलने के लिए इंजन बदलने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और संचालन अधिक सुगम होगा। इस ट्रेन के उद्घाटन के दिन यात्रियों को सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा का अनुभव देने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे तथा प्रवेश केवल पासधारकों को ही मिलेगा। इसके अलावा स्कूली बच्चों को भी सफर करवाया जाएगा। रेलवे कर्मियों और सुरक्षा एजेंसियों की अतिरिक्त तैनाती भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें