फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: योगिता को बेटी गौरव पुरस्कार से किया सम्मानित

विज्ञापन
15जेएनडी21: योगिता काकड़ोद को इलेक्ट्रिक स्कूटी देकर सम्मानित करते हुए एसडीएम रमित यादव। स्रोत
विज्ञापन
उचाना। 12वीं कक्षा में 497 अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरे स्थान पर रही काकड़ोद गांव की योगिता पुत्री बलवान को उचाना बेटी गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया। सरपंच अशोक कुमार द्वारा इलेक्ट्रिक स्कूल देकर योगिता को सम्मानित किया।
विज्ञापन


उपमंडल कार्यालय सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन उचाना सेवा ग्रुप की ओर से किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम रमित यादव रहे। अध्यक्षता शिक्षाविद रामचंद्र अत्री ने की।

रमित यादव ने कहा कि जब बेटी शिक्षित, कामयाब होती है तो पीढ़ी बदल जाती है। बेटी आज बेटे से कम नहीं है। योगिता ने अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करने के साथ-साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। जो लक्ष्य निर्धारित किया है उसको पूरा करने के लिए मेहनत करनी चाहिए।
विज्ञापन

सरपंच अशोक कुमार ने कहा कि गांव की बेटी ने गांव का नाम रोशन किया है। गांव में युवाओं के लिए आधुनिक लाइब्रेरी बनाई गई है ताकि वहां प्रतियोगिकी परीक्षाओं की तैयारी की जा सकें।
मा. रामप्रसाद ने कहा कि उचाना सेवा ग्रुप का उद्देश्य युवाओं को प्रोत्साहित करना है। इस मौके पर बलवान श्योकंद, प्रिंसिपल हरेंद्र कुमार, कांता यादव, धर्मबीर सिंह, रामफल खटकड़, देशराज खरकभूरा, महावीर शास्त्री और जयभगवान करसिंधु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें