फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सभी ब्लॉकों में होंगी योग खेल प्रतियोगिताएं, समन्वयकों की नियुक्ति

विज्ञापन
29जेएनडी06: जिला योगासन खेल संगठन में खंड प्रतियोगिताओं के लिए नियुक्त किए गए समन्वयक। स्रोत :
विज्ञापन
जींद। जिला योगासन खेल संगठन ने जिले में योग खेलों को बढ़ावा देने के लिए सभी ब्लॉकों में योग प्रतियोगिताएं आयोजित करने का निर्णय लिया है। प्रत्येक ब्लॉक में समन्वयकों की नियुक्ति कर दी गई है। यह जानकारी जिला योगासन खेल संगठन के अध्यक्ष डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने जिला समिति की बैठक के बाद दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अलेवा ब्लॉक के लिए कर्ण सिंह, जुलाना के लिए सतपाल, सफीदों के लिए अनिल कुमार, नरवाना के लिए जयकिशन, उचाना के लिए मोहित, पिल्लूखेड़ा के लिए रोहतास, जींद के लिए अंजू कुमारी और उझाना के लिए संदीप को ब्लॉक समन्वयक बनाया गया है।
सभी समन्वयक अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतियोगिताओं का आयोजन कर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन करेंगे। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं के बाद जुलाई के तीसरे सप्ताह में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के योग भवन में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रामपाल सैनी मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जिले के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कई खिलाड़ियों को आयकर विभाग में नौकरी मिली है और हरियाणा सरकार की खेल नीति के तहत नकद पुरस्कार भी दिए गए हैं, जो खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी हैं।
बैठक में प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से 250 रुपये प्रवेश शुल्क लेने का निर्णय भी लिया गया। साथ ही जिला योगासन खेल समिति का विस्तार करते हुए नए सदस्यों को जोड़ने पर सहमति बनी। इस अवसर पर रामनारायण आर्य, प्राचार्य सुरेश कुमार, महेश और डॉ. अशोक सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें