फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद का मान बढ़ा रहे योग खिलाड़ी अभिषेक

Fri, 30 May 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी07-योगा खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी। स्रोत परिजन।
विज्ञापन
जींद। जींद के अभिषेक शर्मा योग प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन से निरंतर जींद का मान बढ़ा रहे हैं। उनकी उपलब्धियों के लिए योग महोत्सव कार्यक्रम में उन्हें मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंचकूला में सम्मानित किया। कार्यक्रम 27 मई को पंचकूला के सेक्टर पांच स्थित इंद्रधनुष स्टेडियम में हुआ था।
विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने दिल्ली में हुई एशियन योगा चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते। अभिषेक इससे पहले कई नेशनल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक जीत चुका है। खेलो इंडिया में भी अभिषेक ने रजत पदक जीता था।
दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 25 से 27 अप्रैल तक एशियन योगा प्रतियोगिता हुई। इसमें भारत समेत कई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जींद के भिवानी रोड निवासी अभिषेक ने दो अलग-अलग मुकाबलों (सुपाइन एकल व ट्रेडिशनल ग्रुुप मुकाबले) में भाग लिया और दोनों में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

अभिषेक के पिता एसआई विनोद कुमार हरियाणा पुलिस में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि अभिषेक फिलहाल लवलीन प्रोफेशनल विश्वविद्यालय से बीपीएड कर रहा है। इससे पहले अभिषेक ने राजकीय कॉलेज जींद से कंप्यूटर साइंस में बीएससी की है। अभिषेक पहले भी राष्ट्रीय खेलों में दो पदक जीत चुका है
अभिषेक ने बताया कि योगासन भारत के महासचिव जयदीप आर्य के निर्देशन में देश में योग शिक्षा का लगातार विस्तार हो रहा है। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी पहचान बन रही है। कोच सीके मिश्रा व अंश चौधरी के निर्देशन में लगातार अभ्यास जारी है। आगे भी आने वाले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयारी कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें