फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग केवल व्यायाम नहीं, स्वस्थ जीवन जीने की कला : उषा प्रियदर्शनी

विज्ञापन
फोटो 2 नरवाना। मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शनी योगाभ्यास करत
विज्ञापन
नरवाना। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नई अनाज मंडी मेला ग्राउंड में उपमंडल स्तरीय योग कार्यक्रम एसडीएम जगदीश चंद्र की अध्यक्षता में मनाया गया। इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
विज्ञापन

उषा प्रियदर्शनी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सार्थक जीवन जीने की कला है। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन वैदिक परंपरा की अमूल्य धरोहर है जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने का माध्यम है। योग अपनाने से मानसिक तनाव कम होता है, शारीरिक क्षमता बढ़ती है और व्यक्ति अनेक बीमारियों से बचा रहता है।
वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में योग का महत्व पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। एसडीएम जगदीश चंद्र ने कहा कि योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। नियमित योग करने से व्यक्ति का जीवन अधिक स्वस्थ और संतुलित बनता है।
विज्ञापन

आयुष विभाग की नोडल अधिकारी डॉ. नीरू शर्मा एवं उनकी टीम ने प्रतिभागियों को ताड़ासन, वज्रासन, भद्रासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न योगासन और प्राणायाम करवाए।
इस अवसर पर तहसीलदार विजय कुमार, नायब तहसीलदार रणवीर सिंह, एसएमओ डॉ. देवेंद्र बिंदलिश, बीईओ संतोष देवी, मार्केट कमेटी चेयरपर्सन अमित ढाकल, डॉ. भारत कौशिक, डॉ. कपिल शर्मा, डॉ. सुमन, डॉ. गीता, डॉ. कौशल्या मौजूद रहे।

फोटो 2 नरवाना। मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शनी योगाभ्यास करत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें