21जेएनडी16 : योग करने के बाद खिलाड़ी प्रमाण-पत्र दिखाते हुए। स्रोत : आयोजक
- फोटो : सांकेतिक
सफीदों। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जीएमएसएसएस एथलेटिक नर्सरी में रविवार को 250 साधकों ने योग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रामकुमार गौतम ने शिरकत की। इसमें नर्सरी की छात्रा ट्विंकल भारती ने डांस में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। छवि, निशांत, प्रतीक, सत्यम, दक्ष धीमान ने गीत की धुन पर मनमोहक समूह योग प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति को सर्वश्रेष्ठ घोषित कर प्रथम स्थान प्रदान किया गया। विधायक रामकुमार गौतम ने खिलाड़ियों के अनुशासन, समर्पण, उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर एसडीएम पुलकित मल्होत्रा, डीएसओ रामफल हुड्डा मौजूद रहे।