फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुलाना में बन रही योगशाला, सुबह-शाम कर सकेंगे योग और व्यायाम

विज्ञापन
16 जुलाना 01: कस्बे के वार्ड 8 में बन रही योगशाला। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे के वार्ड नंबर 8 में लोगों को योग और व्यायाम की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए नगरपालिका की ओर से योगशाला का निर्माण करवाया जा रहा है। योगशाला के निर्माण पर करीब 25 लाख रुपये खर्च होंगे। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद वार्ड के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

नपा के सचिव सौरभ जैन ने बताया कि नगरपालिका की ओर से योगशाला के लिए जगह निर्धारित कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। योगशाला में लोगों के लिए योगाभ्यास और व्यायाम करने की सुविधा उपलब्ध करवाने की योजना है। सुबह और शाम के समय लोग यहां पहुंचकर नियमित रूप से योग और व्यायाम कर सकेंगे। इससे लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने के साथ-साथ शारीरिक गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान भी मिल सकेगा।
नपा के चेयरमैन डॉ संजय जांगड़ा ने कहा कि कस्बे में बढ़ती व्यस्तता के बीच लोगों के लिए योग और व्यायाम के लिए उचित स्थान होना जरूरी है। खासकर बुजुर्गों और महिलाओं के लिए घर के आसपास ऐसी सुविधा उपलब्ध होने से उन्हें काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे लोगों के उपयोग के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। योगशाला में बैठने, प्रकाश और स्वच्छ पेयजल सहित आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि लोगों को यहां योगाभ्यास और व्यायाम करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें