27जेएनडी25: जुलाना में अवैध निर्माण पर चलाई जा रही जेसीबी। संवाद
जुलाना। जींद-रोहतक मार्ग पर ब्राह्मणवास गांव के पास अवैध निर्माण पर जिला नगर योजनाकार विभाग ने कार्रवाई कर गिरा दिया। मंगलवार सुबह जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम जिला अधिकारी अंजू के नेतृत्व में बुलडोजर के साथ पहुंची और कार्रवाई की। इसमें जुलाना की तहसीलदार शालिनी लाठर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया था।
प्रशासन ने जींद रोहतक मार्ग पर संकट मोचन पेट्रोल पंप के सामने निर्माण के लिए भरी गई नींव को उखाड़ दिया। उसके बाद प्रशासन अमले के साथ ब्राहमणवास गांव के पास बने रॉयल गार्डन में पहुंचा और कुछ ही घंटों में रॉयल गार्डन को गिरा दिया। जुलाना के ब्राहमणवास गांव के पास लगभग दो साल पहले करोड़ों रुपये की लागत से रॉयल गार्डन बनाया गया था। निर्माण के दौरान सीएलयू नहीं ली गई तो जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा कई बार नोटिस भी दिया गया।