फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उचाना के नागरिक अस्पताल में जल्द शुरू होगा ऑपरेशन थियेटर

विज्ञापन
27जेएनडी21: उचाना के नागरिक अस्तपाल में बनाया गया ऑपरेशन ​थिएटर। संवाद
विज्ञापन
उचाना। उचाना के नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर जल्द शुरू होगा। इसके लिए अस्पताल में जरूरी सामान पहुंच चुका है। इससे उचाना के आसपास लगते 47 गांवाें के लोगों को ऑपरेशन के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

ऑपरेशन थियेटर के अलावा उचाना के नागरिक अस्पताल में मंगलवार को कोरोना के मामलों को देखते हुए 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड भी तैयार किया गया है, ताकि कोरोना संक्रमण होने पर मरीजों को बेहतर उपचार दिया जा सके।
इस वार्ड में ऑक्सीजन, कोरोना संबंधित सभी उपकरण व जरूरत के अनुसार सभी दवाइयां उपलब्ध करवाई गई हैं। इससे पहले कोरोना के सैंपलों की जांच उचाना के नागरिक अस्पताल में होती थी, लेकिन यहां से आरटीपीसीआर लैब डायरेक्टर के आदेशानुसार जींद के नागरिक अस्पताल में भिजवाई गई हैं।
विज्ञापन

पहले जींद समेत जिलेभर से कोरोना के सैंपलों की जांच उचाना के नागरिक अस्पताल में होती थी। अब यहां सैंपल लेकर जींद स्थापित की गई आरटीपीसीआर लैब में कोरोना की जांच करवाई जाएगी। ऑपरेशन थियेटर आने के बाद अब लोगों को आश जगी है कि इसके साथ एक्स-रे मशीन, अल्ट्रासाउंड सेंटर समेत अन्य सुविधाएं भी जल्द मिलेंगी।
बाक्स
नागरिक अस्पताल को फर्स्ट रेफरल यूनिट बनाने का सुझाव मिला है। इसके लिए अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर बनेगा। अस्पताल में इसके लिए स्थान निर्धारित हो गया है। जरूरी सामान भी अस्पताल में पहुंच चुका है। सर्जरी से संबंधित कुछ उपकरणों की अभी कमी है। इनकी डिमांड भेजी गई है। सामान आने पर इसको शुरू कर दिया जाएगा। स्टाफ की जो कमी है, इसको लेकर उच्चाधिकारियों को लिखा गया है। फैमिली प्लानिंग सर्जरी जुलाई में शुरू करवाई जाने की उम्मीद है।
बाक्स
उचाना में यह अस्पताल 1972 में शुरू किया गया था। इसके बाद फरवरी 2022 से यह 50 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदला गया। इसमें 9 चिकित्सकों की जरूरत है, लेकिन फिलहाल इसमें चार ही चिकित्सक हैं। पांच चिकित्सकों की इसमें कमी है। इसके अलावा पांच स्टाफ नर्स और पैरा मेडिकल स्टाफ पूरा है।
बाक्स
उचाना नागरिक अस्पताल के अधीन 47 गांव व दुर्जनपुर, छातर, करसिंधु, उचाना खुर्द पीएचसी आते हैं। नया भवन बनने के बाद यहां पर ऑपरेशन थियेटर, एक्सरे मशीन, अल्ड्रासाऊंड मशीनों की मांग मरीजों द्वारा की जा रही थी। अब ऑपरेशन थियेटर की सौगात उचाना नागरिक अस्पताल मिलने के बाद लोगों को इसका फायदा होगा।
विज्ञापन

-डॉ. सुशील गर्ग, सीनियर चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें