05जेएनडी25-ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानि
जींद। खंड स्तरीय स्कूल गेम्स में इंडस ग्लोबल एकेडमी किनाना के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-14 आयुवर्ग की कराटे प्रतियोगिता में कक्षा 7वीं के यश कौशिक और अंडर-17 में कक्षा 8वीं के जतिन कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किए।
नेटबॉल अंडर-17 आयु वर्ग में टीम में कक्षा 10वीं के उदित सैनी, अंकुश, अखिल, कृष और अरमान व कक्षा 9वीं से विनय कुमार ने भाग लेकर टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं की छात्राएं यांशु और वंशिका ने प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते। शतरंज अंडर-14 में कक्षा 7वीं के मयंक, सिद्धांत, कक्षा 6वीं के भाविक मलिक और कक्षा 8वीं के निकुंज ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
टेबल टेनिस में कक्षा 8वीं से विशेष और समर, कक्षा 7वीं से यशमित और कक्षा 6वीं से हितेन ने भाग लिया और सभी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फुटबॉल अंडर-14 में भी विद्यालय की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के हेडमास्टर जेएस सारंग ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि यह सफलता उनके परिश्रम, अनुशासन और कोचिंग टीम के निरंतर प्रयासों का परिणाम है।