जींद। नागरिक अस्पताल में खराब एक्सरे मशीन को ठीक करा दिया गया है। इससे शनिवार से एक्सरे की सुविधा फिर से शुरू हो गई। इससे मरीजों को राहत मिली है।
विज्ञापन
शुक्रवार को मशीन खराब होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। कई लोगों को बिना एक्सरे करवाए ही लौटना पड़ा था। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 100 से अधिक मरीजों के एक्सरे किए जाते हैं। दुर्घटना, हड्डी संबंधी चोट, छाती की जांच और अन्य बीमारियों के लिए बड़ी संख्या में मरीज एक्सरे के लिए यहां पहुंचते हैं। ऐसे में मशीन खराब होने से जांच प्रक्रिया प्रभावित हो गई थी।