जींद। खेल विभाग की ओर से जिला स्तरीय कुश्ती अखाड़ा, जिला कुमार, जिला केसरी (पुरुष व महिला वर्ग) का आयोजन 3 और 4 जून को अर्जुन स्टेडियम में किया जाएगा। पहलवान की जन्म तिथि अंडर-17 के लिए जनवरी 2008 से मान्य होगी और अंडर-21 के लिए जनवरी 2004 से मान्य होगी। जिला स्तरीय स्पर्धा में भाग लेने के लिए खिलाड़ी (रिहायशी प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस व जन्म प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट की कॉपी) कोई दो प्रमाण पत्र और फोटो कॉपी अपने साथ अवश्य लाएं।
भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी पासपोर्ट साइज फोटो भी अपने साथ लाना सुनिश्चित करें। जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने बताया कि तीन जून को ग्रीको रोमन, फ्री स्टाइल व लड़कियां में अंडर-17 और अंडर-21 आयु वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
चार जून को सीनियर (ग्रीको रोमन, फ्री स्टाइल व लड़कियां) जिला कुमार व जिला केसरी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जो पहलवान विजेता होंगे, वह राज्य स्तरीय कुश्ती अखाड़ा, कुमार और केसरी दंगल में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता 10 जून से 13 जून तक पंचकूला में होगी। संवाद