फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रेसलर संग्राम सिंह का हकीम त्राबेल्सी से मुकाबला आज

Sun, 02 Nov 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02...रेसलर संग्राम सिंह। - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
रोहतक। प्रोफेशनल रेसलर व एमएमए (मिश्रित मार्शल आर्ट) फाइटर बने संग्राम सिंह अपने कॅरिअर के ऐतिहासिक मुकाबले के लिए तैयार हैं। यूरोप में लेवल्स फाइट लीग (एलएफएल) में 40 से अधिक उम्र में रोहतक गांव मदीना के हैवीवेट फाइटर का सामना ट्यूनीशिया के प्रतिद्वंद्वी हकीम त्राबेल्सी से रविवार रात करीब 8 बजे होगा।
विज्ञापन

मुकाबले का प्रसारण एलएफएल प्लेटफॉर्म और यूरोपीय खेल चैनलों पर होगा। यह प्रतियोगिता नीदरलैंड के एम्सटर्डम में होगी। संग्राम सिंह दो बार कॉमनवेल्थ हैवीवेट रेसलिंग चैंपियन रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब मैंने पहले से कहीं ज्यादा मेहनत की है। रोज 5 से 6 घंटे की ट्रेनिंग, टेकडाउन और ग्राउंड कंट्रोल पर पूरा ध्यान दिया है।
उन्होंने कहा कि उम्र कोई रुकावट नहीं है। मैं चाहता हूं कि भारत के लाखों लोग अपने सपनों का पीछा निडर होकर करें और मेरी जीत यूरोप में भारतीय फाइटर्स के लिए रास्ता खोले।
विज्ञापन

2024 में संग्राम सिंह ने अपने डेब्यू फाइट में मात्र 1 मिनट 23 सेकंड में सबमिशन से शानदार जीत हासिल की थी। वह रेसलिंग में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने बताया, हकीम त्राबेल्सी की उम्र 33 वर्ष हैं। वह फ्रांस में प्रशिक्षण लेते हैं। यह उनका 7वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें