फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्व में कार्यशाला आयोजित

विज्ञापन
फोटो 15जेएनडी21-हिंदू कन्या कॉलेज में हुई कार्यशाला में मौजूद अ​ध्यापिकाएं। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जींद। हिन्दू कन्या महाविद्यालय में बुधवार को भारतीय ज्ञान परंपरा संभावनाएं एवं परिप्रेक्ष्य विषय पर वर्चुअल कार्यशाला का हुई। कार्यशाला का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्व और उसके उच्च शिक्षा में समावेश पर प्रकाश डालना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापिका एवं आईक्यूएसी की सह-समन्वयक डॉ. प्रियंका साहनी के स्वागत भाषण से हुआ। प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने भारतीय ज्ञान परंपरा की समृद्ध विरासत और वर्तमान समय में उसकी उपयोगिता पर विचार व्यक्त किए।
मुख्य वक्ता के रूप में केआईआईटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, गुरुग्राम की एसोसिएट प्रोफेसर एवं यूजीसी प्रमाणित मास्टर ट्रेनर (भारतीय ज्ञान प्रणाली) डॉ. रचना शर्मा ने भारतीय ज्ञान प्रणाली के विभिन्न आयामों, शैक्षिक महत्व और आधुनिक शिक्षा में इसके प्रभावी समावेशन पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ते हुए अर्थशास्त्र, गणित, रसायन विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संगीत और साहित्य के उदाहरणों के माध्यम से विषय को सरल ढंग से समझाया। इस अवसर पर आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. गीता गुप्ता, डॉ. उपासना, रेखा सैनी, अंजू मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें