फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मजदूरों ने 15 मई की हड़ताल को लेकर बनाई रणनीति

विज्ञापन
12जेएनडी21: मजदूर सभा आयोजित करते हुए मनरेगा मजदूर। स्रोत मजदूर।
विज्ञापन
नरवाना। मनरेगा मजदूर यूनियन के जिला संयोजक सत्यवीर सिंह ने मंगलवार को गांव मंगलपुर और सुरबरा में मजदूर सभाएं आयोजित कर 15 मई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर मजदूरों को जागरूक किया। सभाओं में मजदूरों ने आरोप लगाया कि मनरेगा कानून समाप्त होने के बाद उन्हें पर्याप्त रोजगार नहीं मिल रहा है, जिससे आर्थिक संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

मजदूरों ने नई स्कीम वीबीग्रामजी को वापस लेने और मनरेगा कानून दोबारा लागू करने की मांग उठाई। इसके साथ ही वर्ष में 300 दिन रोजगार और न्यूनतम मजदूरी 1000 रुपये प्रतिदिन किए जाने की मांग का समर्थन किया गया। मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर संघर्ष तेज करने और 15 मई की हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आश्वासन दिया। सभा में दोनों गांवों के कई मजदूर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें