जींद। राजनगर में शुक्रवार को निर्माणाधीन मकान में काम करते समय करंट लगने से 54 वर्षीय सेवा सिंह उर्फ लीलू की मौत हो गई। वह दूसरी मंजिल पर लोहे का सरिया चढ़ा रहे थे। इसी दौरान सरिया मकान के पास से गुजर रही 11 हजार केवी बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। गंभीर हालत में उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह चार बच्चों के पिता थे।
विज्ञापन
साथी मजदूर नवीन ने बताया कि सेवा सिंह सुबह से नीचे सरियों की कटाई कर रहे थे। मकान की दूसरी मंजिल पर भी निर्माण कार्य चल रहा था। दो सरिये शेष रहने पर सेवा सिंह ऊपर चले गए और दूसरे मजदूर को नीचे भेज दिया। इसके बाद वह एक सरिया दूसरी मंजिल पर चढ़ाने लगे। इसी दौरान सरिया पास से गुजर रही 11 हजार केवी बिजली लाइन के संपर्क में आ गए।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि
सूचना मिलने पर पुलिस नागरिक अस्पताल पहुंची और कार्रवाई की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।