19जेएनडी04-तहसील में जमीन रिकॉर्ड अपडेट करते हुए कर्मचारी। संवाद
जींद। जिले के 62 गांव की जमाबंदी अपडेट का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। इसके बाद इन गांवों की जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन अपडेट हो जाएगा। ऐसा होने से उन्हें ठीक करवाई गई त्रुटियां के बारे में जानकारी मिल सकेगी। जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन करने का काम जिला राजस्व विभाग ने शुरू किया हुआ है।
प्रदेश सरकार की हिदायत के अनुसार हर साल जिले की 20 प्रतिशत जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन अपडेट करना होता है। इस बार जिले के 62 गांव चुने गए हैं। पिछले पांच साल में जितनी भी जमीन खरीद-फरोख्त हुई है। पिछले साल 61 गांव की जमाबंदी का रिकॉर्ड अपडेट किया गया था।
जमाबंदी के रिकार्ड का कन्साइनमेंट (अपडेट) करने का फायदा यह होगा कि लोगों को अपनी जमीन का इंतकाल निकलवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जमीन से संबंधित किसी कार्य के लिए जमाबंदी की नकल से ही काम चल जाएगा। कोर्ट से संबंधित मामलों में जमानत के लिए भी इंतकाल के बजाय जमाबंदी नकल की जरूर पड़ेगी।
जिला राजस्व विभाग की तरफ से जिले में जमाबंदी का रिकॉर्ड अपडेट किया जाएगा। पूरे जिले में 62 गांव की जमीन की जमाबंदी का रिकॉर्ड अपडेट होना है।
राजकुमार, जिला राजस्व अधिकारी, जींद।