फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बराह खुर्द गांव में हुई महिला कबड्डी प्रतियोगिता

Mon, 26 Jan 2026 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
25जेएनडी36: गांव बराह खुर्द में रविवार को आयोजित महिला कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाडि़यों के साथ - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
जींद। बराह खुर्द गांव में महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी ने मुख्यातिथि के तौर पर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश देश का ऐसा राज्य बन चुका है जहां खेल और खिलाड़ियों के लिए सबसे अधिक अनुकूल है। आज हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में करवाई गई।
सैनी ने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों का परिचय लिया और अपनी तरफ से आशीर्वाद देते हुए उनका बढ़ाया हौंसला बढ़ाया। इस अवसर पर एशियन कबड्डी फेडरेशन के चेयरमैन गुलाब सैनी, हरियाणा सैनी महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष राजेश दहिया, एशियन पदक विजेता विकास कृष्ण,दीपक हुड्डा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें