फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह, तैयारी पूरी

Mon, 26 Jan 2026 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
25जेएनडी37: पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयार की गई स्टेज। स्रोत :प्रशासन - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
जींद। जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को पुलिस लाइन मैदान में मनाया जाएगा। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रुति चौधरी बतौर मुख्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। वे राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ परेड का निरीक्षण करेंगी। मार्च पास्ट की सलामी लेंगी। सुरक्षा को लेकर 1150 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

डीसी मोहम्मद इमरान रज़ा ने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्य अतिथि कार्यक्रम से पूर्व गोहाना रोड स्थित शहीदी स्मारक पर शहीदों को नमन करेंगी। इसके उपरांत पुलिस लाइन मैदान में ध्वजारोहण करेंगी और परेड की सलामी लेंगी।
समारोह के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थाओं द्वारा पीटी और देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही युद्ध वीरांगनाओं, स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों के परिजनों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ होगा।
विज्ञापन

परेड का नेतृत्व डीएसपी संदीप करेंगे। विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थियों द्वारा मास पीटी एवं डम्बल की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम का समापन सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान के साथ किया जाएगा। समारोह में 19 झांकियां भी निकाली जाएंगी जिनमें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और जनहित कार्यक्रमों को दर्शाया जाएगा। इन झांकियों के माध्यम से प्रशासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी।

बाक्स
अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्कता के निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने गणतंत्र दिवस की फाइनल रिहर्सल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्कता और अनुशासन के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। सभी थाना प्रभारियों व क्राइम यूनिट प्रभारियों को होटल, सराय, धर्मशालाओं और सार्वजनिक स्थलों की सघन जांच के आदेश दिए गए हैं। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के मिलने पर तुरंत जांच व चरित्र सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
बाक्स
शहर में 4 पैट्रोलिंग पार्टियां गश्त करेंगी
गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र जिले में कुल 27 पुलिस नाके लगाए गए हैं। इनमें से 15 नाके शहर जींद में स्थापित किए गए हैं। शहर में 4 पैट्रोलिंग पार्टियां और जिलेभर में 15 पैट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त करेंगी। इसके अतिरिक्त 24 रिस्पॉन्स वाहन, 25 राइडर बाइक यूनिट और 2 स्वाट(कमांडो) टीमें आधुनिक हथियारों से लैस होकर तैनात रहेंगी।
बॉक्स :
उपमंडल स्तर पर भी धूमधाम से मनेगा गणतंत्र दिवस
डीसी मोहम्मद इमरान रज़ा ने बताया कि सभी उपमंडलों में भी गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा। इसमें सफीदों में विधायक रामकुमार गौतम, उचाना में विधायक देवेंद्र अत्री, जुलाना में जिला परिषद चेयरपर्सन मनीषा रानी, नरवाना में विधायक प्रमोद कुमार विज मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मार्च-पास्ट की सलामी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें