फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 33 प्रतिशत आरक्षण न मिलने पर महिलाओं का फूटा गुस्सा

विज्ञापन
22जेएनडी36: कॉलेज के बाहर गोहाना रोड पर कांग्रेस का पुतला जलाते हुए महिलाएं। संवाद - फोटो : मुठभेड़ के बाद गोली लगने से घायल आरोपी को सीएचसी ले जाते कोतवाल राज प्रकाश।
विज्ञापन
जींद। 33 प्रतिशत आरक्षण न मिलने पर बुधवार को शहर में महिलाओं का गुस्सा फूटा पड़ा। महिला कॉलेज के सामने बड़ी संख्या में एकत्रित महिलाओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल महिला रीटा धीमान, नेहा शर्मा ने कहा कि यह केवल विरोध नहीं बल्कि नारी शक्ति का कांग्रेस के खिलाफ खुला एलान है। उनका कहना था कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का पारित न होना महिलाओं के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने जैसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं को उनका हक देने में राजनीतिक दल गंभीर नहीं हैं, जिसके चलते महिलाओं में रोष बढ़ता जा रहा है।
चेयरपर्सन अनुराधा सैनी ने कहा कि महिलाएं लंबे समय से 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रही हैं लेकिन बार-बार इस मुद्दे को टाला जा रहा है। साफ है कि महिलाओं के अधिकारों को लेकर राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी है। इस अवसर पर पायल, कविता शर्मा, अंकित, सुनीता, अर्चना, कंचन, संतोष शर्मा भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें