फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कोथली देकर किया सम्मानित

Tue, 29 Jul 2025 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी28-सीआरएसयू में आयोजित जिला स्तरीय तीज महोत्सव में महिलाओं को सम्मानित करते हुए डिप्टी
विज्ञापन
जींद। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के सभागार में मनाए गए तीज महोत्सव के दौरान बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि यह पर्व न केवल प्रकृति से हमारे जुड़ाव का प्रतीक है, बल्कि यह महिलाओं की सांस्कृतिक अभिव्यक्ति और उनके सामाजिक सशक्तिकरण का उत्सव भी है।
विज्ञापन

आज का दिन हमारे लिए विशेष है क्योंकि हम यहां महिला सांस्कृतिक केंद्रों के उद्घाटन के साक्षी बन रहे हैं। यह पहल न महिलाओं को उनके कौशल कला और संस्कृति को प्रकट करने का मंच देगी। वहीं महिलाओं को तीज पर्व के अवसर कोथली देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने कहा कि जींद सहित पूरे हरियाणा में एक हजार महिला सांस्कृतिक केंद्र खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत जींद जिला में प्रथम चरण के 38 केंद्रों का निर्माण किया गया है। यहां बेस्ट स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। इसमें तुलसी एमसीएलएफ की सुदेश, कविता, सुमन, सुनीता व सुमन, गीता एमसीएलएफ की राजबाला, संजू, पूजाए नीलम व पूजा देवी और कल्पना गीता एमसीएलएफ की सुमन व कविता शामिल हैं। इस मौके पर डीसी मोहम्मद इमरान रजा व उनकी पत्नी डॉ. शदफ, सीआरएसयू की रजिस्ट्रार लवलीन, जिला परिषद सीईओ अनिल दून, डीपीओ सीमा रोहिल्ला भी मौजूद रहे।

28जेएनडी28-सीआरएसयू में आयोजित जिला स्तरीय तीज महोत्सव में महिलाओं को सम्मानित करते हुए डिप्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें