फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फ्रेंडली मैच के जरिए महिला फुटबॉल खिलाड़ियों ने उठाई मैदान सुधार की मांग

विज्ञापन
29जेएनडी03: ​बीबीपुर गांव में ​खिलाड़ियों के साथ मुख्याति​थि व कोच। संवाद
विज्ञापन
जींद। गांव बीबीपुर में महिला फुटबॉल खिलाड़ियों ने फ्रेंडली मैच खेलकर ग्राउंड की समस्याओं की ओर मुख्य अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया। खिलाड़ियों ने मैदान की बदहाल स्थिति से होने वाली दिक्कतों को मौके पर ही दिखाया और इसके सुधार की मांग रखी।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की पहल को गंभीरता से लेते हुए मुख्य अतिथि अश्वनी और संदीप ने मैदान के विकास और खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए 21 हजार रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का स्वागत कोच सुमित गिल, डीपी राजेंद्र, पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों ने किया। इसके बाद महिला खिलाड़ियों ने मैत्री मुकाबला खेलकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यदि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और मैदान उपलब्ध कराए जाएं तो वे प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कोच सुमित गिल ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सहयोग राशि से मैदान की आवश्यक व्यवस्थाओं में मदद मिलेगी। इस अवसर पर कृष्ण, विनय साहू, भूपेंद्र शर्मा और रामेश्वर साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें