फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली दवा के सेवन से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिघाना निवासी 21 वर्षीय महिला की मंगलवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीली दवा के सेवन से मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही अलेवा थाना प्रभारी संजय कुमार तथा डीएसपी धर्मबीर मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जींद के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। मायके के लोगों ने सुसराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत पुलिस में दी है। पुलिस ने मृतका के पिता फतेहाबाद जिले के महमूदपुर रोही निवासी सेवा सिंह के बयान पर उसकी बेटी के ससुराल की एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतका के पिता सेवा सिंह ने बताया कि एक वर्ष पहले उसकी बेटी संतोष उर्फ स्वीटी की शादी बिघाना निवासी रणजीत सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दामाद रणजीत सिंह, बेटी का ससुर गुरमीत तथा सास इंद्र कौर मिले दहेज से खुश नहीं थे। शादी के एक साल बीत जाने के बाद भी रणजीत सिंह एक बार भी उनके घर नहीं आया। बेटी अकेली ही आती तथा जाती थी। मंगलवार रात को सुसराल पक्ष के लोगों ने बेटी की तबियत बिगड़ने की सूचना दी। जब वह पहुंचा तो बेटी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने महिला के पति रणजीत सिंह, ससुर गुरमीत तथा सास इंद्र कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें