फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं

Thu, 11 Jul 2024 06:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से गांव घिमाना में चलाए जा रहे दस दिवसीय फास्ट फूड स्टाॅल उद्यमी के प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में 33 महिलाओं ने फास्ट फूड स्टाॅल उद्यमी का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के तौर पर हरियाणा राज्य आजीविका मिशन जिला कार्यात्मक प्रबंधक प्रवीन कुमार ने शिरकत की।
विज्ञापन

प्रवीन कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि आज के युग में महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ नजीर पेश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं के तहत सब्सिडी वाला ऋण लेकर अपना काम शुरू कर सकती हैं। इस अवसर पर ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान जींद के निदेशक सुखबीर दहिया ने सभी प्रशिक्षणार्थियों से फीडबैक लिया और बैंकिंग से संबंधित जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि आज के समय में लोग बेरोजगारी समस्या से जूझ रहे हैं और फास्ट फूड स्टॉल उद्यमी की ट्रेनिंग के उपरांत महिलाएं अपना रोजगार शुरू कर सकेंगी। संस्थान निदेशक सुखबीर दहिया द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए और प्रशिक्षण ले रहे ट्रेनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें