फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का मुआवजा मांगा

Thu, 11 Jul 2024 06:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी23: एसडीएम गुलजार मलिक को ज्ञापन सौंपते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
उचाना। अखिल भारतीय किसान सभा की अगुवाई में रबी की फसलों में ओलावृष्टि से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर उपमंडल कार्यालय पर धरना दिया गया। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। सीएम के नाम एसडीएम गुलजार मलिक को किसानों की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता तहसील प्रधान किसान सभा जसवंत डोहाना खेड़ा ने की। मंच संचालन राज्य कोषाध्यक्ष डिंपल ने किया। राज्य उपप्रधान फूल सिंह श्योकंद ने कहा कि पिछले दिनों सरकार ने किसानों के साथ धोखाधड़ी की है। सरकार ने रबी में ओलावृष्टि का मुआवजा जारी किया है लेकिन इस मुआवजे में भारी बंदरबांट की गई है। उचाना के बड़े हिस्से में ओलावृष्टि की वजह से भंयकर नुकसान हुआ है लेकिन मुआवजा केवल मुट्ठी भर किसानों को मिला है। मुआवजा बांटने का कोई आधार सरकार का नहीं दिखाई देता है। गैर बीमित किसानों का पूरा हिस्सा इससे बाहर है। किसानों के पिछले तीन सालों के मुआवजे लंबित पड़े हैं, ट्यूबवेल कनेक्शन लंबित है, ओलावृष्टि से नुकसान का कोई रिकॉर्ड प्रशासन के पास मौजूद नहीं है।

जसवंत डोहाना खेड़ा ने कहा कि यदि मुआवजा बांटने में देरी की गई तो 16 जुलाई को डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर बलजीत मांडी, विक्रम मांडी, राजाराम सुरबरा, जोधाराम, ज्ञानी राम, रणधीर, आजाद पालवां, सिक्किम श्योकंद, शीला छातर, रामप्यारी, छोटी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें