11जेएनडी16: आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के साथ मौजूद ट्रेनर डॉ. हिमांशु गर्ग। संवाद
जींद। विद्या भारती संगठन के तत्वावधान में आयोजित ट्रेंडिंग आर्ट वर्कशॉप में बच्चों के साथ वरिष्ठ महिलाएं भी कला सीखीं। गोपाल विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित इस रचनात्मक कार्यशाला में लगभग 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यशाला में आर्ट एंड क्राफ्ट ट्रेनर व कंप्यूटर साइंस विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. हिमांशु गर्ग प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय ने बच्चों को ट्रेडिंग आर्ट की बारीकियां सिखाईं। कई वरिष्ठ प्रतिभागियों ने बचपन की यादें ताजा करने वाला अनुभव साझा कका। कार्यक्रम में डॉ. सुधा मल्होत्रा व सेवानिवृत्त प्राचार्य डेजी मौजूद रही। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर प्राचार्य अजय कुमार, समाजसेवी महावीर गर्ग मौजूद रहे।