फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भिड़ताना में फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। भिड़ताना में वीरवार को एक महिला 25 वर्षीय महिला का शव लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया और बिसरा जांच के लिए लैबोरेट्री भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। भिड़ताना निवासी जितेंद्र की पत्नी भावना ने अपने मकान के कमरे में फंदे पर लटक शव मिला।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे गंभीर हालत में शहर के निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को नागरिक अस्पताल लाया गया।
जांच अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। साथ ही बिसरा जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। मृतका के पिता आजाद (निवासी सोरखी) ने बताया कि भावना ने चार साल पहले जितेंद्र से प्रेम विवाह किया था और उसकी एक दो वर्षीय बेटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें