फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बेलरखा में ज्वेलर्स की दुकान से आभूषण चोरी का चौथा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। बेलरखा गांव स्थित ज्वेलर्स की दुकान में हुई लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी के मामले में पुलिस ने गांव के ही सचिन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बेलरखां निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान से अज्ञात व्यक्ति करीब 1500 ग्राम चांदी, 10 ग्राम सोने के आभूषण और अन्य सामान चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर सदर नरवाना थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही अंकुश, नाबालिक शिवम उर्फ मानी और बलजीत उर्फ फतिया को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने सचिन के शामिल होने की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने 24 जून को सचिन को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें