फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में दवाई लेने गई महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को रोहतक रोड स्थित एक अस्पताल में दवाई लेने गई स्कूल बस्ती पिंडारा निवासी 60 वर्षीय किताबो देवी की टे्रन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाकर महिला की पहचान की।
विज्ञापन

जीआरपी को दिए बयान में महिला के पति महाबीर ने बताया कि उसकी पत्नी किताबो देवी को पिछले नौ दिन से दस्त लगे हुए थे। कई बार दवाई ली लेकिन उसको कोई आराम नहीं हुआ। सोमवार को उसकी पत्नी रोहतक रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दवाई लेने के लिए घर से गई थी। जब वह मिनी बाईपास पर जींद पानीपत रेलवे लाइन पर पहुंची तो आसपास लोगों को देख वह शंका के लिए रेलवे लाइन पर जाकर बैठ गई। इस दौरान ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गई। जीआरपी थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया किताबो देवी बीमारी थी और वह दवाई लेने के लिए जा रही थी। अचानक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें