फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वेटर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगूरां गांव के पास मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हसनपुर निवासी मनोज (24) की गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलको शहर के नागरिक अस्पताल में लेकर गई, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मनोज के पिता रामपत ने बताया कि उसका बेटा शहर के एक होटल में वेटर का काम करता था। शादी समारोह होने के चलते वह घर से सुबह लगभग छह बजे होटल जाने के लिए निकला था। जब वह नगूरां गांव के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन के चालक ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मनोज की मौत हो गई। मनोज को टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। अलेवा थाना प्रभारी राजकुमार दहिया ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर सड़क दुर्घटना को अंजाम देने व घटनास्थल से फरार होने के आरोप में मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें