जींद। सीआईए स्टाफ टीम ने पुलिस पर हमला करने की मुख्यारोपी गांव पीपलथा निवासी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
सीआईए नरवाना प्रभारी एसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि दो मई 2022 को सीआईए टीम को सूचना मिली थी कि चार संदिग्ध आरोपी गांव पीपलथा निवासी राजेंद्र के घर पर छुपे हुए हैं जो किसी बड़ी लूट व डकैती की वारदात को अंजाम देकर आए हैं। जब सीआईए नरवाना की टीम उनको पकड़ने के लिए पीपलथा पहुंची तो बस्ती के करीब 30-35 व्यक्तियों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए जानलेवा हमला कर दिया।
इसमें सीआईए नरवाना और थाना गढ़ी के कई पुलिस कर्मचारी घायल हो गए थे। इन पर आरोपियों के खिलाफ गढ़ी थाना में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस इस मामले में 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम को सूचना मिली कि इस मामले में वांछित आरोपी गांव पीपलथा निवासी मुख्यारोपी अपने किसी जानकार के पास मिलने के लिए पीपलथा आई हुई है।