फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ पिलाकर महिला के सोने के जेवरात और 24 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ गांव निवासी महिला को अमरहेड़ी रोड पर नशीला पदार्थ पिलाकर 24 हजार रुपये और सोने का ओम, बालियां ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में रामगढ़ निवासी महिला सुशील देवी ने बताया कि वह 19 मार्च को शहर के एक बैंक से 24 हजार रुपये निकलवाकर लाई थी। इसके बाद वह पैसों को लेकर शहर की गांधी गली में चली गई। इस दौरान उसके पीछे एक महिला भी लगी हुई थी। जब वह दुकान के पास पहुुंची तो महिला ने उसको बातों में उलझा लिया और तांगा चौक की तरफ ले गई। इसके बाद वह अमरहेड़ी रोड की तरफ नहर पर ले गई। इस दौरान महिला ने उसको पानी में नशीली दवाई मिला कर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। महिला ने उसके पर्स से 24 हजार रुपये, सोने का ओम, चांदी की चेन, सोने की बालियां निकाल लीं। इसके बाद उसको घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं लगी। सिविल लाइन थाना प्रभारी राजेंद्र मोर ने बताया कि नशीला पदार्थ पिलाकर नकदी व जेवरात छीनने के आरोप में अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें