फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद के समय कांटों में गड़बड़ी करवा देते हैं अधिकारी ः आढ़ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अनाज मंडियों में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो रही है। इसको लेकर डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने आढ़तियों के साथ की। इस दौरान आढ़तियों ने मंडियों में व्याप्त समस्याओं को उठाया। इस पर डीसी ने संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए कि समस्याओं को दूर किया जाए। बैठक के दौरान मंडी के आढ़तियों ने डीसी को शिकायत दी कि अधिकारी गेहूं खरीद के समय कांटों में गड़बड़ी करवा देते हैं। इससे आढ़तियों को नुकसान उठाना पड़ता है। इस पर डीसी ने कहा कि हर धर्म कांटे की जांच की जाएगी और जहां भी खामी मिली, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा आढ़तियों ने गेहूं के उठान को लेकर दिए जाने वाले ठेके भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उचाना मंडी के प्रधान सत्यनारायण बंसल ने कहा कि एक ही ठेकेदार को पूरा काम दे दिया जाता है। इससे ठेकेदार मनमानी करता है। उन्होंने कहा कि सभी एजेंसियों के ठेकेदार अलग होने चाहिए। इससे ठेके में भी पारदर्शिता रहेगी और काम भी सामान्य रहेगा। इसके अलावा मंडियों में जलभराव, पानी, बिजली व अन्य समस्याओं के लिए भी ज्ञापन दिया गया।
आढ़तियों ने अपनी समस्याओं से अवगत करवाया है। इसके लिए सभी मार्केट कमेटी सचिवों को आदेश दिए गए हैं कि सभी समस्याओं को दूर करवाएं। इसके अलावा आढ़तियों ने धर्म कांटे व उठान के मामले में भ्रष्टाचार की भी बात कही है। इस पर पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। आढ़ती व किसान को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। साथ ही मंडियों के बाहर बने धर्म कांटे ठीक करवाने के लिए मार्केटिंग बोर्ड को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आदित्य दहिया, डीसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें