फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बिना डिग्री क्लीनिक चलाने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने पूछताछ कर छोड़ा

Wed, 22 Nov 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बिना डिग्री तथा डिप्लोमा के लोगों के साथ इलाज के नाम पर स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाली महिला को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला वैद्य से पूछताछ कर उसे जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ डॉ. पालेराम ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मुख्यमंत्री उड़न दस्ता के साथ शहर की चंद्रलोक कॉलोनी में छापेमारी की थी। वहां पर नीरू बंसल बिना डिप्लोमा तथा डिग्री के औषधालय चला कर लोगों का इलाज कर रही थी। उसके पास से देशी व अंग्रेजी दवाइयां बरामद हुईं। इलाज के नाम पर नीरू लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही थी। जांच अधिकारी समरजीत ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर नीरू बंसल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे पूछताछ कर उसे जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें