फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सड़क दुर्घटना में घायल महिला ने भी तोड़ा दम, मरने वालों की संख्या हुई तीन

Tue, 24 Oct 2023 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरवाना। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर सच्चाखेड़ा व बद्दोवाल के बीच हुई सड़क दुर्घटना में घायल महिला सुनीता ने भी रात को ही दम तोड़ दिया। इस हादसे में पिता-पुत्र की शाम को ही मौत हो गई थी। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस बस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बताते चलें कि 47 वर्षीय राजीव मूल रूप से गांव दनौदा कलां का रहने वाला था, वह ई-रिक्शा चलाता था। वह इस समय नरवाना के हरि नगर की गली नंबर नौ में रहता था। रविवार को सुबह वह अपनी पत्नी 45 वर्षीय सुनीता तथा 15 वर्षीय बेटे रवि के साथ गांव दनौदा कलां में अपने परिवार में किसी की शादी में शामिल होने के लिए गया था। शादी के बाद तीनों लगभग छह बजे दनौदा कलां गांव से अपने निवास स्थान हरि नगर के लिए अपनी ई-रिक्शा में निकले थे। जब यह लोग शाम को सात बजे हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे से सच्चाखेड़ा तथा बद्दोवाल गांव के बीच में पहुंचे तो पीछे से आ रही एक निजी बस ने इनकी ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई तथा इसमें सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना सदर थाना नरवाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल नरवाना में दाखिल करवाया। यहां राजीव तथा उसके बेटे रवि को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, तथा घायल सुनीता को नागरिक अस्पताल जींद के लिए रेफर कर दिया। रात को सुनीता ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने सुबह तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। नरवाना सदर थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि राजीव, रवि की मौत के बाद रात को सुनीता की भी मौत हो गई। तीनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अज्ञात बस चालक की तलाश कर रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें